दलदल में फंसने से 5 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़/धर्मजयगढ़ 11 मई 2026। रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शावक अपनी टोली के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली इलाके में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का दल लंबे समय तक आसपास मंडराता रहा, जिससे क्षेत्र में भावुक माहौल बन गया।

गौरतलब है कि रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल में पिछले एक वर्ष के भीतर अब तक 12 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद वन विभाग द्वारा ठोस रणनीति नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में हाथियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके सुरक्षित रहवास, भोजन और आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। जंगलों में घटते प्राकृतिक संसाधन और बढ़ते मानव हस्तक्षेप के कारण हाथी आबादी और ग्रामीणों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है।

वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार से हाथी कॉरिडोर विकसित करने, दलदली और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में मानव और वन्यजीव दोनों के लिए संकट और गहरा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

वेदांता पावर प्लांट हादसा केवल दुर्घटना नहीं, औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की विफलता : अख्तर जावेद उस्मानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 अप्रैल 2026। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (एचएमएस) के उप महासचिव अख्तर जावेद उस्मानी ने सक्ती जिले के सिंधीतराई स्थित थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को हुई भीषण स्टीम बॉयलर दुर्घटना की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग करते हुए […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा