मुंबई के बांद्रा में 19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान! इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 मई 2023। पिछले 100 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही सिनेमा इंडस्ट्री में एक से बड़े एक कलाकार है, जो देश के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स लंबे समय से मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी में निवेश करने और  खरीदते रहते हैं। आए दिन स्टार्स लग्जरी अपार्टमेंट्स और बंगले खरीदते हैं। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के हैंडसम भाईजान यानी सलमान खान भी हैं। सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह प्लॉट समंदर किनारे स्थित है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान का परिवार कार्टर रोड, बांद्रा में समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक होटल बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बीएमसी ने बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह 19 मंजिला होटल होने वाला है। इस प्लॉट में पहले एक स्टारलेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी, जहां खान परिवार के अपार्टमेंट थे। शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इसमें फेरबदल कर दिया गया।

सलमान खान और उनके परिवार के इस 19 मंजिला होटल की ऊंचाई 69.9 मीटर होगी। बीएसी के सामने प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। जहां दूसरे फ्लोर पर बेसमेंट, तीसरे पर जिम और स्विमिंग पूल होगा, वहीं चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से 19 वीं मंजिल रखी गई है।

सलमान खान के साथ ही एक और अभिनेता है, जो रियल एस्टेट में ज्यादा निवेश करते हैं। वह एक्शन अभिनेता जॉन अब्राहम हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार ‘किसी न भाई किसी की जान’ में देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई। सलमान खान अगली बार ‘टाइगर 3’ में अपना एक्शन अवतार दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

तीरंदाजी में ओजस और ज्योति स्वर्ण की दहलीज पर, सेमीफाइनल में इटली को हराया, कोरिया से फाइनल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शंघाई 20 मई 2023। भारत की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को यहां फाइनल में जगह बनाकर विश्व कप के दूसरे चरण में पदक पक्का किया लेकिन रिकर्व तीरंदाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेनम की भारतीय जोड़ी ने एक रोमांचक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप