उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे बस्तर, दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 01 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच बस्तर की सुख शांति की कामना से साथ ही मिशन 2026 के लिए कामना की। बता दें कि आगामी 4 अक्तूबर को सिरहासार भवन में दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग के साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए 1 अक्तूबर की सुबह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की। पूजा-अर्चना के बाद विजय शर्मा कार्यक्रम स्थल की तैयारी को देखने के साथ ही स्थल का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे। विजय शर्मा के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के साथ ही एक बैठक की गई। जहां रूट चार्ट से लेकर अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Next Post

15 अक्तूबर को माओवादी करेंगे झारखंड-बिहार और बंगाल बंद, पत्र जारी कर किया एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 01 अक्टूबर 2025। नक्सलियों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई आवर फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए भाकपा माओवादियों ने बहुत एलान किया है। माओवादियों ने पत्र जारी कर आने वाले 15 अक्तूबर को झारखंड-बिहार और बंगाल में बंद करने का ऐलान किया है। वहीं ऑपरेशन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर