बस स्टैंड में जमकर चले लाठी-डंडा, वायरल वीडियो पर बोले भूपेश- ‘गृहमंत्री के गृह जिले में सरेआम गुंडागर्दी’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 31 दिसंबर 2025। कबीरधाम जिले में मंगलवार को कवर्धा बस स्टैंड में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री पर कटाक्ष किया है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड परिसर में सुदर्शन नामक व्यक्ति सुलभ शौचालय गए थे। इसी दौरान कुछ नशेड़ियों ने उनकी जेब में रखे पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर नशेड़ियों ने अपने साथियों को बुला लिया और डंडे व रॉड से चार लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में सुदर्शन के हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। दूसरी ओर, वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि ‘गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में सरेआम गुंडागर्दी का बोलबाला। इनको कब अपनी ‘पलकों’ पर बैठाकर कार्रवाई करेंगे माननीय गृहमंत्री जी??’

Leave a Reply

Next Post

'कन्याएं यूटरस निकलवा दें': छत्तीसगढ़ संत समाज ने ढोंगी बाबा अमनदत्त के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 दिसंबर 2025। संत समाज रायपुर महानगर ने सनातन धर्म के नाम पर ढोंग फैला रहे कुशालपुर रायपुर निवासी अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संत समाज ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि निष्काशन की मांग को लेकर वृंदावन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान