बहुत घमंड में थे पीएम, मेरा उनसे झगड़ा हो गया, किसानों के मुद्दे पर बोले सत्यपाल मलिक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक कृषि कानूनों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर मुखर रहे हैं। हालांकि कृषि कानूनों की वापसी के बाद उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। दादरी में उन्होंने किसानों के बाद कहा कि पीएम से मैं मिलने गया तो वो बहुत घमंड में थे, मेरा उनसे झगड़ा हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे क्या कहा है। दरअसल, हरियाणा के दादरी में किसानों के एक कार्यक्रम में मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक रविवार को पहुंचे थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिलने गया तो उनसे मेरी पांच मिनट में लड़ाई हो गई। वो बहुत घमंड में थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए मरे हैं क्या। मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे जो आप राजा बने हुए हो। फिर उन्होंने कहा कि आप अमित शाह से मिल लो। मैं अमित शाह से मिला।

इतना ही नहीं इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के फैसले पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा उसके अलावा वो कह भी क्या सकते थे। हमने अपने पक्ष में फैसला कराया है। मलिक ने कहा कि वे राज्यपाल, मंत्री, सांसद व विधायक रह चुके हैं। लेकिन सेवानिवृति के बाद उनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है। हमेशा ईमानदारी से काम किया। यही उनकी ताकत है। मलिक ने कहा कि इसी ताकत की बदौलत ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पंगा लिया है।

उन्होंने कहा कि लोगों की एकता व सभी परिस्थितियों में डटे रहने की वजह से ही तीनों कृषि कानून वापिस हुए हैं। चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे किसी भी स्थिति में किसानों व अपने लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा से आंदोलन हुआ तो वे राज्यपाल पद भी छोड़ देंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कहने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की है। बता दें कि मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक पिछले काफी समय से कई बार किसानों के मुद्दे पर सरकार की लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं। इतना ही नहीं कई बार वह सरकार की आलोचना भी कर चुके हैं। हालांकि कृषि कानूनों की वापसी के बाद मलिक ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा भी की थी। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि देर आए, दुरुस्त आए। 

Leave a Reply

Next Post

अपना इतिहास और महापुरुषों को भूलने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ता- त्रिलोक श्रीवास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 03 जनवरी 2022। लीमहागढ़ बेलतरा में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस समारोह पर विशाल आदिवासी सम्मेलन आयोजित हुआ। अपना इतिहास अपनी संस्कृति अपने पुरखों और पूर्वजों के बारे में संस्मरण जानकारी याद नहीं रखने वाला समाज कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता,आदिवासी समाज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप