ध्वजारोहण पर राम नगरी के रंग: त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता, ध्वजा पर बारिश-तूफान भी बेअसर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 25 नवंबर 2025। रामनगरी मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है। अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है। बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे। 

PM मोदी 1.5 किमी लंबा रोड शो करेंगे, जो साकेत कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाएगा। इसके लिए 1 किमी लंबे रामपथ को 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं PM की अगुआई करेंगी। उनके हाथों में पारंपरिक थाली, आरती और फूल-मालाएं होंगी। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक दान देने वाले 100 दानदाताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्मों के देवी-देवता रहते हैं। साधु-संत रहते हैं। यहां की जमीन पवित्र मानी जाती है। अब, भगवान राम का मंदिर बन गया है। प्रधानमंत्री के हाथों झंडा फहराने का काम होने वाला है। यह अच्छी बात है। यह गर्व का दिन है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है। मुझे भी बुलाया गया है, मैं जाऊंगा। 

Leave a Reply

Next Post

'आपराधिक कानून बदला लेने का जरिया नहीं हो सकते'; अदालत ने कहा- निजी फायदे के लिए सिस्टम का दुरुपयोग न हो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 नवंबर 2025। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक कानून, निजी फायदे के लिए या बदला लेने का जरिया नहीं बन सकते। कोर्ट ने उस प्रवृत्ति की निंदा की जिसमें कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए न्यायिक प्रणाली का गलत इस्तेमाल कर रहे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ