खुलासा: तालिबान की बढ़ती ताकत से बढ़ा हौसला, दक्षिण भारत के जंगलों में IS के आतंकी बना रहे खतरनाक योजना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। दक्षिण भारत के जंगलों में प्रशिक्षण शिविर, लांचिंग पैड स्थापित करने की कोशिश के साथ आईएस प्रेरित आतंकी मानव बम की संभावनाओं पर भी काम कर रहे थे। आईएस प्रेरित आतंकियों की गतिविधि को खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियों ने इन खतरनाक इरादों को उजागर किया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को बड़े खतरे से आगाह किया गया है। खुफिया सूत्रों ने कहा कि आईएसआईएस प्रेरित आतंकियों ने दक्षिण भारत के जंगलों में प्रशिक्षण कैम्प बनाने के लिए जमीन तलाश की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में आईएस प्रेरित आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। लेकिन केरल में सबसे ज्यादा भर्ती की जानकारी एजेंसियों को मिली है। कश्मीर और बंगाल में चल रही गतिविधियां भी एजेंसियों के रडार पर हैं। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आईएस से जुड़े अल आजम मीडिया फाउंडेशन द्वारा जारी की गई द मोबाइल बम नामक किताब ने भी आईएस के इस इलाके में खतरनाक प्लान को उजागर किया है। यह किताब बताती है कि विभिन्न रसायनों के साथ तरह तरह के विस्फोटक बेल्ट व बनियान कैसे बनाये जा सकते हैं। बम बनाने के तरीकों के अलावा इसमे जिहाद पर खास जोर देते हुए जिहाद के दुश्मनों को खत्म करने की बात है।

इस किताब को आईएस संदिग्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद इस तरह के तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। कई तरह के खतरों का आकलन करने के बाद एजेंसियां आपस मे संपर्क में हैं। कई स्तरों पर आतंकरोधी साझा रणनीति पर काम हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंदों की लगातार मदद करने की वजह से सुर्खियों में रहे। बीते दिनों उन पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी ने सबको चौंका दिया। विभाग ने सोनू सूद के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी और […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म