चार दिन से इंटरनेट सेवा बंद… करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित; दिनभर पसरा रहता है सन्नाटा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

संभल 28 नवंबर 2024। संभल बवाल के बाद चार दिन से बंद इंटरनेट का असर कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। एक ओर जहां लोग परेशान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। रजिस्ट्री कार्यालय में चार दिन से कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। इसी तरह कारोबारियों पर भी इंटरनेट सेवा बंद का असर है।

रविवार की शाम से संभल तहसील में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार दिन से लगातार इंटरनेट बंद होने से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हो गया है। रजिस्ट्री कार्यालय में 50 से 60 लाख की रजिस्ट्री औसतन एक दिन में होती है। इसी तरह पेट्रोल पंप पर भी ऑनलाइन भुगतान होता है। बाजार में भी ज्यादातर लोग खरीदारी के बाद ऑनलाइन भुगतान करते हैं। अब ऑनलाइन भुगतान प्रभावित हो गया है।

चाय के ठेले से लेकर पान की दुकान तक होता है ऑनलाइन भुगतान
पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन भुगतान का ऐसा चलन बढ़ा है कि चाय के ठेले से लेकर पान की दुकान तक ऑनलाइन भुगतान का विकल्प है। निजी कंपनी अपना क्याआर कोड चस्पा कर जाती हैं। इससे दुकानदार और ग्राहकों को खुले रुपये देने की झंझट खत्म हो गई है। इसलिए होटल और ढाबों पर भी ऑनलाइन भुगतान लेने की व्यवस्था है। तहसील क्षेत्र में चार दिन से इंटरनेट बंद है तो लोग परेशान हैं।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका, दोहराया 71 साल पुराना इतिहास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 नवंबर 2024। प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान