सबसे पिछड़ा है बिहार, विशेष राज्य का दर्जा दो; राज्यसभा में RJD ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2021। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पिछले दिनों राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उठाई थी। अब यह मांग गुरुवार को संसद में भी गूंजने वाली है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू को दिए नोटिस में सांसद मनोज कुमार झा ने लिखा है, ‘आप जानते हैं कि नीति आयोग की ओर से जारी की गई रैंकिंग में बिहार हर मानक पर सबसे पीछे रहा है। यह पूरे देश के लिए सामूहिक चिंता की वजह होना चाहिए। मनोज झा ने लिखा कि ऐसी स्थिति में मैं आपसे स्थगन प्रस्ताव लाने का अनुरोध करता हूं ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर विस्तार से चर्चा की जा सके। बिहार की राजनीति में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। हाल ही में बिहार की डिप्टी सीएम और भाजपा नेता रेनू देवी ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग में कोई तथ्य नहीं है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई कहता है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग बहुत जरूरी नहीं है तो इसका मतलब कि उसे मुद्दे की समझ नहीं है। 

नीति आयोग की रिपोर्ट में निचले पायदान पर आने के बाद फिर तेज हुई मांग

हाल ही में नीति आयोग की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बिहार को मानव विकास सूचकांक और ग्रोथ रेट के मामले में निचले पायदान पर रखा गया है। इस पर नीतीश कुमार का कहना है कि राज्य के पास सीमित संसाधन हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठा दी है। प्रतिव्यक्ति आय में भी बिहार काफी पीछे है। देश भर में यह 1,34,432 है, जबकि बिहार में 50,735 ही है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की आधी से ज्यादा आबादी यानी 51.91 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। स्कूल ड्रॉपआउट, कुपोषण, मातृत्व पोषण जैसे मानकों में भी बिहार काफी पीछे है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: काशी से लौटते ही शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 16 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक में निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी शहरों के मास्टर प्लान बनाए। साथ ही प्रदेश में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल बनाई जाएगी। इसका फोकस ईज ऑफ डूइंग […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन