काशिका कपूर का डबल ग्लैमर अटैक

admin
शेयर करे

स्टार पार्टी हो या हाई-फैशन इवेंट, हर जगह छाईं काशिका कपूर

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 दिसंबर 2025। मुंबई की ग्लैमरस रातें तब और खास हो जाती हैं, जब उनमें स्टाइल, स्टारडम और शख़्सियत का परफेक्ट मेल देखने को मिले और हाल ही में यह नज़ारा दो अलग-अलग मौकों पर अभिनेत्री काशिका कपूर की मौजूदगी से देखने को मिला। एक ओर बॉलीवुड निर्माता-डिस्ट्रिब्यूटर आनंद पंडित की स्टार-स्टडेड 62वीं बर्थडे पार्टी, तो दूसरी ओर एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में ब्लैक ट्यूब ड्रेस में काशिका का स्टनिंग अवतार, दोनों ही जगह उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आनंद पंडित की भव्य बर्थडे पार्टी में काशिका कपूर की एंट्री किसी स्टाइल स्टेटमेंट से कम नहीं थी। उनकी सहज मुस्कान, आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज और गरिमामयी मौजूदगी ने उन्हें पार्टी के सबसे चर्चित मेहमानों में शामिल कर दिया। कैमरों के सामने आनंद पंडित के साथ उनके स्माइलिंग पोज़ ने जश्न के माहौल को और भी खास बना दिया। अजय देवगन, नील नितिन मुकेश जैसे सितारों की मौजूदगी के बीच भी काशिका की अलग पहचान साफ झलकी।

वहीं, एक अन्य हालिया इवेंट में काशिका कपूर ने ब्लैक ट्यूब ड्रेस में ऐसा फैशन स्टेटमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। मिनिमल एक्सेसरीज़, स्लीक सिलुएट और उनकी नेचुरल ग्रेस ने इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस में बदल दिया। यह अंदाज़ न सिर्फ़ उनके फैशन-फॉरवर्ड सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि काशिका जानती हैं कि सादगी में भी ग्लैमर कैसे रचा जाता है। चाहे वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित पार्टी हो या कोई स्टाइलिश पब्लिक इवेंट, काशिका कपूर हर मौके पर अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना देती हैं। उनका यह डबल ग्लैमर मोमेंट एक बार फिर बताता है कि वह सिर्फ़ खूबसूरत नहीं, बल्कि स्टाइल, कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी का संतुलित संगम हैं, जो जहां भी जाती हैं, अपनी छाप छोड़ जाती हैं।

Leave a Reply

Next Post

1,111 ग्रंथों के ऐतिहासिक लोकार्पण के साथ मुंबई में ‘ऋषभायन 02’ का सफल समापन

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 दिसंबर 2025। राजा ऋषभदेव के जीवन, दर्शन और सभ्यतागत योगदान को समर्पित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ऋषभायन 02’ का सफल समापन कोरा केंद्र मैदान क्रमांक 4, बोरीवली (पश्चिम) में हुआ। लब्धि विक्रम जनसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस आयोजन में विद्वानों, संतों, नीति-निर्माताओं, […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय