लिव-इन कपल का खौफनाक कदम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अंबिकापुर, 27 अगस्त 2026। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई। किराए के मकान में लिव इन रह रहे युवक की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पांच साल से था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार दरिमा क्षेत्र निवासी मोहन पैकरा (28) और सूरजपुर जिले के कंदरई निवासी महिमा सिदार (26) के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले करीब दो महीने से गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में साथ रह रहे थे और एक दुकान में काम करते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब महिमा बाथरूम से बाहर आई तो उसने मोहन को खून से लथपथ हालत में देखा, उसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे। यह दृश्य देखकर महिमा भी घबरा गई और उसने भी कथित तौर पर चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक दयाल मंडल मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि महिमा को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महिमा चाहती थी कि मोहन उसके साथ घर जाए और परिजनों के सामने शादी की बात रखी जाए। वहीं मोहन इसके लिए तैयार नहीं था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना की पूरी वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।गांधीनगर थाना प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि दोनों युवक-युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और दोनों के बीच हुए विवाद की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

अफीम के साथ-साथ अब गांजा भी प्रदेश में फल-फूल रहा हैं, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें

शेयर करेअवैध नशे का कारोबार शहरों से लेकर गांव, गली, मोहल्लों तक फैल चुका है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 28 अगस्त 2026। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गांजे की खुलेआम खेती के खुलासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कुशासन में […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस