विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भाजपा सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र रच फर्जी मामले दर्ज कर फंसाया – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जनवरी 2026।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू को भाजपा सरकार ने गलत फंसाया है। भाजपा सरकार डरी हुई है। कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर फंसा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिवासी नेता एवं विधायक कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक उत्तरी जांगड़े के बाद विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर फर्जी मामला दर्ज कर झूठा मुकदमा बनाकर अदालत में प्रस्तुत किया था। ये लोकप्रिय विधायक बालेश्वर साहू की राजनीतिक हत्या का षड्यंत्र है। कांग्रेस, बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी का विरोध करती है। उनकी रिहाई की मांग करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है। कांग्रेस रोज भ्रष्टाचार उजागर कर रही है, इससे भाजपा भयभीत है। इसीलिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर झूठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे है। कवर्धा में अभी 7 करोड़ का धान घोटाला उजागर हुआ है। पूरे प्रदेश में हजारों करोड़ की गड़बड़ियां हुई है। जम्बूरी में 15 करोड़ की गड़बड़ी हुई है। राजिम कुंभ के टेंडर में भी भारी अनिमियता थी। जेम पोर्टल में जितनी भी खरीदी हुई सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भाजपा के बड़े नेता पर प्रदेश से 1500 करोड़ लेने का आरोप है। कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। तमनार और हसदेव में जिस प्रकार से आम जनता का आक्रोश सामने आया। सरकार की कारगुजारी से जनता का ध्यान भटकाने कांग्रेस विधायक के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ विधायकों के खिलाफ की गई झूठी मुकदमे की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे, न्यायालय में भी लड़ेंगे और निश्चित तौर पर भाजपा का झूठ का पर्दाफाश होगा। भाजपा का मूल काम भ्रष्टाचार करना है। कांग्रेस, जनता की लड़ाई लड़ते रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

EC ने बंगाल में SIR के लिए चार और SRO किए नियुक्त; बजट 2026 में गोवा CM की बराबर फंडिंग की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 11 जनवरी 2026। चुनाव आयोग ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर की निगरानी को मजबूत करने के लिए चार और विशेष रोल प्रेक्षकों (स्पेशल रोल ऑब्जर्वर्स-एसआरओ) नियुक्त किए हैं। एक नोटिफिकेशन के अनुसार, जिनको एसआरओ बनाया गया है, उनके नाम रतन बिस्वास, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप