मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 03 सितंबर 2026। देश की प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की लग्जरी में बदलाव की तैयारी चल रही है। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों ने एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) कोच से 180 डिग्री घूमने वाली (रोटेटिंग) सीटों को हटाने का प्रस्ताव दिया है। हाल में हुई प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियरों के सम्मेलन में यह सुझाव दिया गया है।

मौजूदा व्यवस्था में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सीट को घुमा सकते हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन कुर्सियों में बार-बार खराबी आ जाती है। इसके रख-रखाव में काफी दिक्कत आती है। सीटें स्थायी होने से कोच में अतिरिक्त जगह बचेगी, जिससे हर एग्जीक्यूटिव कोच में एक और नई कतार जोड़ी जा सकेगी। इससे यात्रियों की क्षमता और रेलवे की कमाई में इजाफा होगा। 

चेन्नई-त्रिची हाईवे पर बस ने लॉरी को मारी टक्कर, दो की मौत; छह घायल

तमिलनाडु के पेरम्बलूर में चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस ने आगे चल रही लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बस चेन्नई से मदुरै जा रही थी और लॉरी तिंडीवनम से पुडुकोट्टई की ओर जा रही थी। टक्कर पेरम्बलूर में बिजली बोर्ड कार्यालय के पास बने फ्लाईओवर पर हुई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय पोन पालदुरई और 32 वर्षीय थिरुनावुकरासु के रूप में हुई है। घायलों में बस चालक और एक महिला यात्री भी शामिल हैं। सभी को पेरम्बलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकार ने सभी आईआईटी से पूछा-छात्रों की मेंटल वेलनेस के लिए क्या कदम उठाए
दिग्गज व पुराने आईआईटी दिल्ली का मामला अभी गरमाया है, इसी बीच नए जमाने के आईआईटी मंडी के वरिष्ठ छात्र ने मानसिक तनाव के बाद अपने जीवन को समाप्त कर लिया। ऐसे में केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है।   दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों पर सरकार ने आईआईटी मंडी समेत सभी आईआईटी से रिपोर्ट तलब की है। इसमें पूछा है कि छात्रों का तनाव दूर करने पर उन्होंने क्या-क्या ठोस कदम उठाए हैं।

आईआईटी मंडी का छात्र मानसिक तनाव में था और शिक्षक पता लगाने में नाकाम रहे। क्योंकि, नए सत्र को शुरू हुए डेढ़ महीना हुआ है और छह मौत हो चुकी हैं। सभी कैंपस में मेंटल वेलनेस पर काम करना अनिवार्य है। आईआईटी और एनआईटी कैंपस में छात्रों को तनाव से रोकने के लिए शिक्षकों को मेंटल वेलनेस की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक,  नए आईआईटी में छात्र और शिक्षकों के बीच दूरियां नहीं थी। क्योंकि छोटा कैंपस, दूरदराज के इलाकों में बने कैंपस में छात्रों की संख्या कम होने के कारण सभी एक-दूसरे से जुड़े रहते थे। जबकि, बड़े और पुराने आईआईटी में छात्रों की संख्या अधिक और अत्यधिक रिसर्च प्रेशर के कारण शिक्षक हर छात्र की गतिविधि पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन इस मामले में पूरानी सभी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। इसीलिए, सभी आईआईटी से फिर रिपोर्ट मांगी है। ताकि कमियों के आधार पर सुधार किया जा सके।

भाषा, जाति, आर्थिक और घरेलू कारण बड़ी दिक्कत
सुप्रीम कोर्ट की टॉस्क फोर्स की प्रांरभिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रौद्योगिकी संस्थानों में अंग्रेजी भाषा में दिक्कत, आर्थिक और घरेलू तनाव का बड़ा कारण है। इससे, ग्रामीण व वचिंत वर्ग के छात्रों में आत्मविश्वास कम होता है। वे कैंपस में खुद को अजनबी महूसस करते हैं। इससे कक्षाओं में पिछड़ने लगते हैं।

केरलम में चोरी की बाइक से हादसा, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर

अलप्पुझा में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:30 बजे कैचुंडमुक्कू में हुआ। तीनों बिना हेलमेट बाइक से जा रहे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो युवक मृत मिले, जबकि तीसरे को अस्पताल भेजा गया। बाइक के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। मालिक ने बताया कि उसने बाइक किसी को नहीं दी थी और वह उसके घर पर खड़ी थी। मौके से सिगरेट के कई पैकेट भी मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आंगनबाड़ी के पोषण मिश्रण से चीनी हटाने की मांग, बाल अधिकार आयोग ने दिए निर्देश

केरलम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आंगनबाड़ियों में बांटे जाने वाले ‘अमृतम न्यूट्री मिक्स’ में चीनी के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से चीनी पूरी तरह हटाने और उसकी जगह थोड़ी मात्रा में गुड़ इस्तेमाल करने पर विचार करने को कहा है। आयोग ने बच्चों के लिए पोषण मिश्रण की मात्रा उनकी उम्र के हिसाब से तय करने के निर्देश भी दिए हैं। पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी और बच्चों को दी जाने वाली सही मात्रा लिखने को कहा गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कर्मचारियों और लाभार्थियों को इसके सही इस्तेमाल और स्वस्थ आदतों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया।

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारबंद थे सभी

मणिपुर के चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बॉर्डर पिलर 59 के पास अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के तीन सदस्य और प्रेपाक का एक कैडर शामिल है। सुरक्षा बलों के मुताबिक, चारों भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे और वापस म्यांमार की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसे नाकाम कर दिया गया। उनके पास से म्यांमार की मुद्रा भी मिली है। सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

मणिपुर में 80 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 80 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स के अनुसार, बुधवार को सूचना मिलने के बाद असम राइफल्स, सीआरपीएफ और जिरीबाम पुलिस की संयुक्त टीम ने जेटी रोड इलाके की माखा बस्ती में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 10.891 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी और जब्त नशीले पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा बल मणिपुर में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। राज्य में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी रही है।

बंगाल में बाढ़ का अलर्ट, मैथन-पंचेत बांध से छोड़ा गया 1.2 लाख क्यूसेक पानी

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने मैथन और पंचेत बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है। बुधवार शाम दोनों बांधों से कुल 1.2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद DVC ने पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा जिलों के निचले इलाकों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया। अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड के तेनुघाट बांध से बढ़ी पानी की आवक और तेज बारिश के कारण बांधों पर दबाव बढ़ा था। DVC ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतने को कहा है। हालात के अनुसार पानी छोड़ने की मात्रा बदली जा सकती है।

असम में अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सीमा पर 22 लोगों को रोका गया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोक दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीमा पर तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने इन लोगों की पहचान कर उन्हें सीमा पार करने से पहले ही रोक दिया। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि इन लोगों को सीमा के किस इलाके में रोका गया और उनकी पहचान क्या है। असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मानकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

असम में 6.6 करोड़ की याबा गोलियां बरामद, चार संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने चार संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.6 करोड़ रुपये की याबा गोलियां बरामद की हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। उनके मुताबिक, श्रीभूमि पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गईं 66 हजार याबा टैबलेट बरामद हुईं। इनकी अनुमानित कीमत 6.6 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। याबा एक नशीली गोली है, जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान पूरी मजबूती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

सीजेपी के नाम से बनी एक और पार्टी

शेयर करेमनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 03 सितंबर 2026। मनीष ब्रह्मभट्ट ने गुरुवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक’ नाम से नए राजनीतिक मंच के गठन का एलान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से ऐसी राष्ट्रीय टीम बनाने की अपील की, जो पारदर्शी और लोकतांत्रिक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला....|....घर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर....|....तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव....|....नामांतरण घोटाले से सबक, अब लागू की नई व्यवस्था....|....पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी....|....आठ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, बरगी के गेट खोलने की तैयारी....|....मैहर में उफान पर नदियां, बेला-गोविंदगढ़ मार्ग बंद....|....सीजेपी के नाम से बनी एक और पार्टी....|....मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार....|....भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, जनता बेहाल और सरकारी खजाना कंगाल, विकास के नाम पर सिर्फ विज्ञापन और झूठ का कारोबार