खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा, 05 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने 04 अगस्त को बड़ा अभियान चलाया। खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की। इस दौरान अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को जब्त किया गया है। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा है।

उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राताखार में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टरकसरेंगा में 2 ट्रैक्टर, बरमपुर में 1 ट्रैक्टर सुराकछार में 1 ट्रैक्टर और पाली में 1 ट्रैक्टर पकड़ा गया। इसी तरह भिलाई बाजार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर और 1 टीपर तथा कापूबहरा में मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर को भी जब्त किया गया।

जब्त सभी 12 वाहनों को नियमानुसार सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रकरण दर्ज कर की जाएगी।

खनिज विभाग ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। इसके साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शासकीय राजस्व की हो रही हानि को रोकना भी शामिल है।

विभाग ने कहा कि जिन लोगों के वाहन जब्त हुए हैं उन पर जुर्माना और प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, उप संचालक खनि प्रशासन ने कहा कि अवैधखनन और परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में इस तरह का सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत खनिज विभाग या नजदीकी थाना में दें। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खौफ का माहौल है और वैध कारोबारियों ने भी इस कदम की सराहना की है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 05 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की उमस के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप