पीएम मोदी की सभा से पहले बस्तर संभाग में नक्सलियों ने की चार ग्रामीणों की हत्या, किया था अगवा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 02 नवंबर 2023। कांकेर में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम मोदी के सभा से पहले नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। पूरा मामला पखांजूर क्षेत्र के छोटे बेटियां थाना अंतर्गत मोरखंडी गांव का है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मोरखंडी गांव से पांच ग्रामीणों को अगवा किया था। जिसमें तीन ग्रामीणों की मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी है। मृतकों की पहचना कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22), डुग्गे कोवाची (27) के रूप में हुई है।

बीजापुर में एक ग्रामीण की हत्या
नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी और चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी दी। ग्रामीण की हत्या कर नक्सलियों ने शव को नडपल्ली व गलगम के बीच सड़क पर फेंक दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दरमियानी रात बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम निवासी ग्रामीण मुचाकी लिंगा पिता मल्ला उम्र 40 की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद गलगम व नडपल्ली के बीच सड़क में शव को फेंक दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

एक अन्य घटना में मतदान अधिकारियों के लिए चेतावनी वाला एक नोट भेजा गया है। यह नोट स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी किया गया था। जिसमें चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। बीजापुर उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 7 नवंबर को दो चरणों वाले राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। कुल 90 सीटों में से शेष 70 सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को दूसरे चरण में होगा।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस जीती तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे 4,000 रुपए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   हैदराबाद 02 नवंबर 2023।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में महिलाओं को सामाजिक पेंशन, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कमी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप