सफेद बैंगन के पत्तों से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे, जानिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसे अक्सर लोग अपने घरों में बनाते हैं। आमतौर पर लोग बैंगनी कलर के बैंगन को खरीदकर खाते हैं, लेकिन इसकी कई प्रजातियां मौजूद हैं। इन्हीं विभिन्न प्रजातियों में से एक सफेद बैंगन भी है सफेद बैगन थोड़े घुमावदार और तिरछे होते हैं, जिनकी लंबाई औसतन 10−17 सेंटीमीटर होती है। बाहरी त्वचा चिकनी और चमकदार सफेद होती है जिसका एक बल्बनुमा सिरा होता है जो हरे रंग के कैलेक्स में थोड़ा सा पतला होता है। पकाए जाने पर, सफेद बैंगन हल्के मीठे स्वाद के साथ मलाईदार और हल्के होते हैं। सफेद बैंगन पोटेशियम में उच्च होते हैं और कुछ बी विटामिन, मैग्नीशियम और कॉपर भी प्रदान करते हैं। वैसे बैंगन की तरह ही इसके पत्ते भी बेहद लाभकारी माने गए हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सफेद बैंगन के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं−

पाचनतंत्र का रखें ख्याल 

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सफेद बैगन की पत्तीयां पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक मानी गई हैं। दरअसल, सफेद बैंगन की पत्तियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यही कारण है कि अगर इसे डाइट में शामिल किया जाए तो आपका बाउल मूवमेंट बेहतर तरीके से काम करता है। इसलिए अगर आप कब्ज या किसी तरह की पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सफेद बैंगन और उसकी पत्तियों का सेवन अवश्य करें। 

वज़न को रखें नियंत्रित

यह तो हम सभी जानते हैं कि वजन को कम करने में आहार बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप भी इसी जद्दोजहद में हैं तो सफेद बैंगन की पत्तियों का इस्तेमाल अवश्य करें। सबसे पहले तो इसमें फाइबर अधिक होने के कारण इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, वहीं दूसरी ओर इसमें पाए जाने वाले माइक्रोन्यूटि्रएंट्स रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं और वज़न को मेंटेन करने में मदद करते हैं।

होगी किडनी की बीमारी

हेल्थ एक्पर्ट के अनुसार, यह भी सफेद बैंगन की पत्तियों से मिलने वाला एक बेमिसाल लाभ है। बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि सफेद बैंगन की पत्तियां एक किडनी डिटॉक्सिफायर के रूप् में काम करती हैं। बस, आप इसकी पत्तियों को किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल करें और अपनी किडनी को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखे। 

शुगर लेवल को करें नियंत्रित

अगर आप मधुमेह समस्या से पीडि़त हैं तो भी आपको सफेद बैंगन की पत्तियों का सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल, सफेद बैंगन की पत्तियों में फाइबर और मैग्नेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह पोषक तत्व आपके रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में आप सफेद बैंगन की पत्तियों की मदद से अपने मधुमेह को मैनेज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: ऋषभ पंत और शुभमन गिल को मिली खुली छूट, रणनीति बनाने में जुटे कीवी बोलर्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 जून 2021। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अलग रूप में नजर आए थे। पंत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 23 वर्षीय यह युवा बल्लेबाज टीम इंडिया में एक्स फैक्टर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब