बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों को खाने से भरे पैकेट बांटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने स्टाइलिंग सेंस और डांस मूव्स की वजह से फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इन दिनों उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर वह अपन फोटो, वीडियो और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बच्चियों और छोटे बच्चों के बीच खाने का पैकेट बांटते हुए नजर आ रही हैं। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इस वायरल हो रहे वीडियो में उर्वशी रौतेला का अंदाज देखने लायक है। उर्वशी ने ऑफ व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है सिर्फ इतना ही नहीं वह बच्चियों को बड़े ही प्यार से खाने का पैकेट देते हुए नजर आ रही हैं। उर्वशी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और वह वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. उर्वशी के फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में उर्वशी रौतेला उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नेहा कक्कड़ की शादी में पहुंची थी। वहां से उर्वशी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें उर्वशी ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहन रखा था। वायरल हो रहे वीडियो में उर्वशी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर स्टाइलिश अंदाज में वॉक करती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही थी और फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य की प्रथम ई-विधिक सेवा मेगा कैम्प सीरीज का वर्चुअल उद्घाटन

शेयर करेकोविड 19 के संक्रमण के दौर में राज्य विधिक प्राधिकरण की अभिनव पहल न्याय सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं-जस्टिस प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 31 अक्टूबर 2020। नालसा अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य की प्रथम ई-मेगा कैम्प सीरीज प्रारंभ हुई, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'