ऋषि कपूर की पुण्यतिथि: आलिया भट्ट के साथ मां नीतू के घर पहुंचे रणबीर कपूर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 अप्रैल 2021। अभिनेता ऋषि कपूर ने एक साल पहले 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर तक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया है।

नीतू कपूर के घर पहुंचे रणबीर-आलिया
ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, नीतू कपूर के घर पहुंचे। पैपराजी ने दोनों को बिल्डिंग के बाहर कैमरे में कैद किया। आलिया भट्ट कार से निकलकर बिना रुके सीधे बिल्डिंग के अंदर चली गईं। वहीं रणबीर पैपराजी से कहते हैं कि कोरोना वायरस को देखते हुए वो अंदर ना जाएं और दूरी बनाएं रखें।

नीतू कपूर का पोस्ट
नीतू कपूर ने ऋषि के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ में लिखा है, ‘बीता साल पूरी दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा, हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था। एक भी दिन नहीं बीता जब हमने उनके बारे में बात ना की हो या उनको अपने हिस्से के तौर पर ना याद किया हो। कभी उनकी समझदारी भरी राय कभी कहानियां। हमने पूरे साल उन्हें मुस्कान के साथ याद किया क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। हमने ये स्वीकार कर लिया है कि उनके बिना जिंदगी कभी पहले की तरह नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी।‘

रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट
रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में ऋषि उन्हें गोद में लिए हुए हैं। दूसरी फोटो में रिद्धिमा अपने पिता ऋषि के कंधे पर सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, ‘काश, मैं आपको एक बार फिर से मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती।‘ आगे उन्होंने डोरॉथी मे कैवेंडिश (Dorothy Me Cavendish) की कुछ पंक्तियों के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की हैं- ‘जब तक हम फिर से नहीं मिलते, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, आप कभी नहीं भूले हैं, और ना ही कभी भूल पाएंगे। क्योंकि आप हमेशा हमारे दिल के करीब रहते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे।‘ लव यू ऑलवेज”

Leave a Reply

Next Post

धर्मेंद्र से एक साल से नहीं मिलीं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘ये उनके लिए जरूरी...’

शेयर करेमुंबई 30 अप्रैल 2021। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी पुरानी यादें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र पिछले काफी समय से मुंबई से दूर अपने फार्महाउस पर रह रहे हैं। बीते एक साल से ज्यादा समय से वो हेमा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ