राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

साहिबाबाद, 28 अगस्त 2026। मनुस्मृति को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने शिकायत की है। उन्होंने ये शिकायत पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, डीसीपी और एसीपी इंदिरापुरम को दी है। 

नाजिया इलाही खान ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन किसी विषय को प्रस्तुत करते समय उसके पीछे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरें दिखाने का औचित्य भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। नाजिया खान ने कहा कि वह कलमा और शाहादा दोनों पढ़ती हैं और जब वह ‘वंदे मातरम्’ गाती हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह खान हैं, लेकिन इसके बावजूद देश और राष्ट्र के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है। उन्होंने मनुस्मृति को लेकर कहा कि इसके एक अध्याय या कुछ शब्दों को अलग करके उनकी व्याख्या करना और उसके आधार पर पूरी मनुस्मृति के बारे में धारणा बनाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, इस तरह मनुस्मृति को बदनाम करने और गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया गया है। नाजिया खान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार है। राहुल गांधी भी अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन सवाल यह है कि उनकी बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की तस्वीरें पृष्ठभूमि में क्यों प्रदर्शित की गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी यह कहा है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को मनुस्मृति पढ़नी या उसका पालन करना चाहिए? नाजिया खान का कहना है कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी और उसके साथ दिखाई गई तस्वीरों को लेकर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि शिकायत के माध्यम से वह इस मामले में संबंधित स्तर पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट

शेयर करेठगों ने जय हिंद बुलवाकर 10 लाख ठगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गाजियाबाद, 28 अगस्त 2026।साइबर ठगों ने वैशाली स्थित जज कॉलोनी में  रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता पूरण […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस