इम्‍यूनिटी का दोस्‍त और कोरोना का दुश्‍मन, विटामिन सी से भरपूर इन फूड्स से करवाएं बच्‍चों की दोस्‍ती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जब से कोरोना आया है, बस तभी से इम्‍य‍ूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी लेने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो इम्‍यूनिटी को बढ़ाकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। बच्‍चों के लिए भी यही नियम लागू होता है। बच्‍चों की इम्‍यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको उसके आहार में विटामिन सी से युक्‍त चीजें शामिल करनी चाहिए।

विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है और यह पानी में घुलने वाला पोषक तत्‍व है जो शरीर के कुछ कार्यों के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी से इम्‍यूनिटी को बढ़ाकर कोरोना वायरस से नहीं भी बचा जा सका तो यह कम से कम बच्‍चों को अन्‍य बीमारियों और इंफेक्‍शन से तो रक्षा देगा ही।

​खट्टे फल

खट्टे फलों को विटामिन सी के लिए सबसे ज्‍यादा जाना जाता है। इसमें संतरा, नींबू और चकोतरा आता है। एक मध्‍यम आकार के संतरे में 70 मि.ग्रा विटामिन सी होता है जबकि एक नींबू में 83 मि.ग्रा और चकोतरा में 88 मि.ग्रा विटामिन सी होता है।

खट्टे फलों के अलावा शिमला मिर्च में भी विटामिन सी प्रचुरता में होता है। लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च में ज्‍यादा विटामिन सी होता है। आधा कप पीली शिमला मिर्च से 137 मि.ग्रा विटामिन सी मिलता है जबकि हरे रंग की शिमला मिर्च में इससे आधी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके अलावा शिमला मिर्च में विटामिन ए, बी, के और ई के साथ मैग्‍नीशियम, मैंगनीज, फास्‍फोरस, पोटेशियम और फोलिग एसिड भी होता है।

​पपीता और कीवी

क कप पपीते में 8 मिलीग्राम विटामिन सी होता है और इसे आप आसानी से बच्‍चे के आहार में शामिल कर सकते हैं। पपीता पाचन के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है और इसमें फाइबर, मैग्‍नीशियम, पोटेशियम, कैरोटीन, फ्लेवेनॉइड्स और विटामिन बी भी होता है। पपीता कैंसर और अल्‍जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचात है। कीवी पोषक तत्‍वों से भरा होता है और इसमें खासतौर पर विटामिन सी पाया जाता है। एक मध्‍यम आकार की कीवी में 71 मि.ग्रा विटामिन सी होता है और इसके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते हैं। कीवी खून के थक्‍के बनने से रोकता है और स्‍ट्रोक, कोलेस्‍ट्रोल बढ़ने और फ्री रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

​ब्रोकली

आधा कप ब्रोकली में ही 51 मि.ग्रा विटामिन सी होता है। इसके अलावा ब्रोकली में ऐसे शक्‍तिशाली एंजाइम्‍स होते हैं, जो शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करते हैं। ब्रोकली में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे पेट साफ रहता है और यह कैंसर एवं दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है। खट्टे फलों के अलावा खरबूजा भी विटामिन सी से भरपूर होता है। आधा कप खरबूजे में 30 मि.ग्रा विटामिन सी होता है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने के लिए खरबूजा खाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

अली गोनी की मां-बहन और भांजों को कोरोना, बोले- समझ सकता हूं क्या बीतती होगी...

शेयर करे्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 मई 2021। कोरोना वायरस से जहां पूरे देश में दहशत है, इस बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी आए दिन कोई ना कोई पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक के बाद अब अली गोनी ने सोशल मीडिया पर […]

You May Like

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश