हरमन बावेजा ने कॉकटेल पार्टी में मचाई धूम, साशा रामचंदानी के साथ लेंगे कल सात फेरे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा शादी करने जा रहे हैं।  हरमन ने  दिसंबर 2020 में हेल्थ कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ram Chandani) से सगाई की थी वही हरमन और साशा की 21 मार्च को शादी हैं। ऐसे में अब दोनों की शादी के फंक्शन शुरु हो गए हैं। इसी बीच अब हरमन ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बीती रात जमकर कॉकटेल पार्टी की। इस मौके पर उन्होंने अपने सभी दोस्तों के साथ मिलकर खूब एंजॉय किया।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में  हरमन और उनकी होने वाली दुल्हन साशा अपने करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी पार्टी को खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं।  बता दें कि हरमन बावेजा और साशा, 21 मार्च, 2021 को कोलकाता में एक- दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों को भी दे दी है। हरमन और साशा की शादी में फैमिली और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे जिन्हें न्यौता भी भेज दिया गया है। 

गौरतलब हो कि  एक्टर हरमन बावेजा साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050 ‘ से बॉलीवुड में लॉन्च हुए थे । ये फिल्म हरमन के पिता हैरी बावेजा ने बनाई थी। हरमन ने प्रियंका के साथ फिल्म व्हाट्स योर राशि में भी काम किया था। –

हरमन बावेजा एक समय तो काफी हैंडसम हुआ करते थे, लोग उन्हें ऋतिक रोशन का लुकअलाइक कहते थे लेकिन अब वो काफी बदल चुके हैं। आखिरी बार हरमन बावेजा को फिल्म ‘चार साहिबजादे’ में देखा गया था।  हरमन फिलहाल एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। 

आज लाइमलाइट से दूर हरमन अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब निक जोनस की वाइफ प्रियंका चोपड़ा उनके प्यार में दीवानी थीं। बिपाशा बसु हरमन के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं वहीं शमिता शेट्टी भी हरमन बावेजा से शादी करना चाहती थीं।  

Leave a Reply

Next Post

फिनलैण्ड दुनिया के सबसे खुश देशों में चौथी बार हुआ शामिल, 149 देशों की इस सूची में भारत 139 नम्बर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कहते हैं कि दुनिया की कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो लेकिन फिर भी परेशानी होने का मतलब यह नहीं है कि वहां के लोग खुश नहीं रह सकते। बहरहाल, आपकी खुशी का जो भी पैमाना हो लेकिन […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक