नोटबंदी पर पर्दा डालने के लिए की गई ‘दूसरी नोटबंदी’, 2,000 के नोट को लेकर खरगे का पीएम पर निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 मई 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपए के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा किए जाने के बाद शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या नोटबंदी रूपी गलत निर्णय पर पर्दा डालने के लिए यह ‘दूसरी नोटबंदी’ की गई है। उन्होंने कहा कि एक निष्पक्ष जांच से ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘आपने पहली नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को एक गहरा जख्म दिया था, जिससे पूरा असंगठित क्षेत्र तबाह हो गया, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) ठप हो गए और करोड़ों रोजगार गए! अब 2,000 रुपए के नोट वाली ‘दूसरी नोटबंदी।’ क्या यह गलत निर्णय के ऊपर पर्दा डालना है? एक निष्पक्ष जांच से ही कारनामों की सच्चाई सामने आएगी।” उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोट को सितंबर 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की।

इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से जाकर बदला जा सकता है। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। हालांकि, एक बार में सिर्फ 20,000 रुपए मूल्य के नोट ही बदले जा सकेंगे। 

कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है : 2,000 के नोट संबंधी फैसले पर अखिलेश का तंज

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपए के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा किए जाने के बाद शुक्रवार को बिना नाम लिए केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया है, ‘‘कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000 रुपए के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है।

इसी ट्वीट में यादव ने कहा है, “शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।” उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 2,000 रुपए के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। इस मूल्य के नोट को बैंकों में 23 मई से बदला जा सकेगा। आरबीआई ने शुक्रवार की शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपए के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपए मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे। 

केन्द्रीय बैंक ने लोगों से बैंक जाकर 2,000 रुपए के नोट अपने खातों में जमा करने या दूसरे मूल्य के नोट से बदलने को कहा है। लोग किसी भी बैंक शाखा में जाकर 23 मई से 30 सितंबर तक इन नोट को बदल सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में भी 2,000 रुपए के नोट को बदलने की सुविधा दी जाएगी। आरबीआई के मुताबिक, 2,000 रुपए के करीब 89 प्रतिशत नोट मार्च, 2017 से पहले ही जारी किए गए थे और अब उनका चार-पांच साल का अनुमानित जीवनकाल खत्म होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

कान्स के रेड कारपेट पर हर बार ऐश्वर्या राय से हो जाती है फेशन मिस्टेक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 मई 2023। कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा हो और  एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बात ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कान्स और  ऐश्वर्या के बीच 21 साल पुराना नाता है। जी, हां इस बार उन्होंने 21वीं बार कान्स के रेड कार्पेट में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड