लोकसभा चुनाव 2024: पोस्टल बैलेट्स के साथ होगी मतगणना की शुरुआत, त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जून 2024। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब मतगणना की तैयारी है. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 4 जून को सुबह 8 बजे मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट्स के साथ होगी. प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 94 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार वार्ता में मतगणना की तैयारियों के संबंध जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती 8 बजे से 8:30 तक होगी. 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 94 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 33 जिलों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जिला मुख्यालय में होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे. कुछ लोकसभा क्षेत्र में 21 टेबल लगाया गया है. 12 से लेकर 24 राउंड तक मतगणना चलेगी. वहीं मतगणना के दौरान तीन लेयर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके लिए राज्य में 33 केंद्रीय बल की कंपनी को तैनात किया गया है। रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि ग्यारह लोकसभा क्षेत्रों में नब्बे विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी, 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 4362 गणना कर्मी और 1672 माइक्रो ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा मतगणना दिवस के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मतगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने अभिकर्ताओं से की अपील, कहा- लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए रहें चौकस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरिया। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने को केवल एक ही दिन बाकी है। ऐसे में एक्जिट पोल के नतीजों के बाद विपक्ष लगातार EVM मशीन में गड़बड़ी की संभावना जता रही है। वहीं आज सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मतगणना […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव