कश्मीर के अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद से सीधा मुकाबला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 07 अप्रैल 2024। जम्मू-कश्मीर में गुपकार अलायंस अब पूरी तरह ख़त्म हो गया है. 2019 में बने गुपकार गठबंधन के 2 प्रमुख दल नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं. इसी क्रम में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने फ़ैसला लिया है कि अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पार्टी की प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती चुनाव लड़ेंगी।

महबूबा मुफ़्ती पहले भी अनंतनाग से सांसद रह चुकी हैं. जम्मू-कश्मीर के एक और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से निकले नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद भी अनंतनाग लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं. PDP ने श्रीनगर से युवा नेता मोहम्मद वहीद पारा और बारामूला से बयाज अहमद भट्ट को चुनाव लड़ाने का फ़ैसला किया है. अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मियां अल्ताफ़ को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

नेशनल कॉन्फ़्रेन्स को दिखाएंगे ताक़तः मुफ्ती

महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि उन्हें दुख इस बात का है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस  ने उनसे बिना किसी सलाह के अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इससे पीडीपी के कार्यकर्ता काफी निराश हैं. यही कारण है कि हम नेशनल कॉन्फ़्रेन्स को अपनी ताक़त दिखाएंगे. महबूबा मुफ़्ती ने अनंतनाग और राजौरी पुंछ के लोगों से कहा कि वह पीडीपी को मजबूत करें और जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को लोकसभा में उठाने का अवसर दें।

PDP ने तीन सीटों पर उतारे कैंडिडेट

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने रविवार को घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे. महबूबा मुफ्ती और सरताज मदनी ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की 2 सीटों उधमपुर और जम्मू पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।

महबूबा ने साधा फारूक पर निशाना

मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने (नेशनल कॉन्फ्रेंस) हमारे लिए उम्मीदवार खड़ा करने और चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि जब इंडिया ब्लॉक की बैठक मुंबई में हुई तो मैंने वहां कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला हमारे वरिष्ठ नेता हैं, वह सीट-बंटवारे पर निर्णय लेंगे और न्याय करेंगे. मुझे उम्मीद थी कि वह पार्टी हितों को एक तरफ रख देंगे।

Leave a Reply

Next Post

रिंकू घोष और देव सिंह को फिल्म लेडिज स्पेशल में लेकर आ रहे हैं पराग पाटिल, विमल पांडेय भी दिखेंगे फिल्म में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हां मुंबई 07 अप्रैल 2024। निर्माता आर आर प्रिंस और पराग पाटिल अपनी प्रोडक्शन हाउस टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले एक महत्वपूर्ण फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है “लेडिज स्पेशल”। यह फिल्म नारी सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित होने वाली है, जिसमें […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप