दिल्ली में बड़ा हादसा: द्वारका के एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों की गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 जून 2025। द्वारका में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग ने भीषण आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई है। ये हादसा द्वारका सेक्टर 13, सबद सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास बिल्डिंग में हुआ। जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव उम्र 35 साल भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वह फ्लैक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे।

यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। सोसाइटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है और बिजली और पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए डीडीए तथा एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश तथा आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

'जब तक सूरज-चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा': बलिदान ASP गिरपून्जे की निकली अंतिम यात्रा,विदाई देने उमड़े लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 जून 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर नक्सलियों के बिछाये आईईडी की चपेट में आकर कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपून्जे बलिदान हो गये। आज मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद रायपुर के कुशालपुर स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'