बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। बालोद में एक छात्रा के ऊपर एसिड अटैक की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का बेहद ही क्रूर उदाहरण है। प्रदेश में अब बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर वापस जा रही थी, उसके ऊपर ऐसिड से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। यह घटना बेहद ही चिंता का विषय है। गृहमंत्री इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले और तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है। राज्य में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में हर दिन 8 महिलाएं दुराचार का शिकार हो रही है अर्थात् हर तीन घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हो रही है। महिलाओं को घर में घुसकर गोली मारी जा रही, राजधानी में गैंगरेप हो जाता है, एसिड अटैक हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बालोद में एसिड अटैक यह घटना सामान्य नहीं है। इस घटना ने पूरे को झकझोर कर रख दिया है। कैसे कोई छात्रा निर्भीक होकर सड़कों पर निकलेगी? कैसे स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल पर जाएगी इस घटना से प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत

शेयर करेनिडाल हसन की मौत की सजा पर ट्रंप की मुहर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाशिंगटन, 06 अक्टूबर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी कर 13 लोगों की जान लेने वाले सेना के मेजर निडाल मलिक हसन को फायरिंग स्क्वॉड के जरिए […]

You May Like

'ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय'....|....17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत....|....बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था - कांग्रेस....|....मुंबई में सजेगा मेंटेनेंस और एसेट मैनेजमेंट के भविष्य का मंच, MRAM Expo 2026 में दिखेंगी नई तकनीकें....|....भारत-पाक फाइनल में उर्वशी रौतेला का ग्लैमर....|....पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?....|....काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई....|....विराट कोहली के बाद भारत का नंबर-3 कौन होगा?....|....चाइना ओपन: इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह....|....सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह