फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है भूल भुलैया 3

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 07 अक्टूबर 2024। रिलीज के एक हफ्ते बाद भूल भुलैया 3 का टीज़र अब भी काफी सुर्खियों में है और यूट्यूब के फ़िल्म चार्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह नई फिल्म इस फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है, जो अपनी खूबसूरत विजुअल्स, रहस्यमय कहानी, और रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के संघर्ष की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कहानी का फॉक्स रूह बाबा ( कार्तिक आर्यन), और मंजुलिका ( विद्या बालन) के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत है। बता दें कि यह रोमांचक संघर्ष कहानी में एक नया मोड़ लाने वाला है, और दर्शक बेसब्री से देखना चाहते हैं कि उनका आमना-सामना कैसा होने वाला है।

टीज़र ने दर्शकों को रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के रोमांचक रिश्ते की झलक दिखाई, जिससे वे और देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। क्या रूह बाबा मंजुलिका को हराने में सफल होगा, या वह फिर से हंगामा मचाएगी? त्यौहार के मौसम के साथ, “भूल भुलैया 3” दिवाली के लिए एक ज़रूरी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें ह्यूमर और हॉरर से भारी कहानी का शानदार मिश्रण है।

‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दिवाली हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण लाने वाली है। यह लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी मुख्य किरदारों में हैं, जो एक शानदार फिल्म के लिए आधार तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या की रामलीला: टूटे पुराने रिकॉर्ड, 41 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी रामलीला, 40 देशों में हो रहा प्रसारण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अक्टूबर। श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकार श्रीराम की गाथा को अपनी अदाकारी से जीवंत करने में जुटे हैं। फिल्मी रामलीला देश-विदेश के रामभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा […]

You May Like

श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया