अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जम्मू-कश्मीर में अब कोई भी खरीद सकेगा जमीन

खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों के लिए 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2020। जम्मू-कश्मीर में अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है और वहां पर बस सकता है।  गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को इसके तहत नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  हालांकि, अभी खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मुताबिक, हम चाहते हैं कि बाहर की इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर में लगें, इसलिए इंडस्ट्रियल लैंड में इन्वेस्ट की जरूरत है. लेकिन खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों के लिए ही रहेगी।  

आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सिर्फ वहां के निवासी ही जमीन की खरीद-फरोख्त कर सकते थे। लेकिन अब बाहर से जाने वाले लोग भी जमीन खरीदकर वहां पर अपना काम शुरू कर सकते हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लिया है, जिसके तहत कोई भी भारतीय अब जम्मू-कश्मीर में फैक्ट्री, घर या दुकान के लिए जमीन खरीद सकता है। इसके लिए किसी तरह के स्थानीय निवासी होने का सबूत देने की भी जरूरत नहीं होगी। 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को पिछले साल ही अनुच्छेद 370 से मुक्त किया गया है, उसके बाद 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया था।  अब केंद्र शासित प्रदेश होने के एक साल पूरे होने पर जमीन के कानून में बदलाव किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2020 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           IPL के 13वें सीजन का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। वहीं, कैपिटल्स इस मैच को […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई