कौन बनेगा करोड़पति में ‘पहुंचीं’ जूही चावला, अमिताभ बच्चन ने जूही चावला को लेकर पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने कही यह बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कौन बनेगा करोड़पति का ये सीजन काफी एंटरटेनिंग रहा है. शो को अब तक दो करोड़पति मिल चुके हैं और एक कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच चुकी हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गई हैं। हालांकि इससे पहले कि आपका एक्साइटमेंट आसमान छूने लगे, आपको बता दें कि वह खुद शो में नहीं पहुंची हैं बल्कि उनसे जुड़ा एक सवाल शो में पूछा गया।

अमिताभ बच्चन ने केबीसी में जूही संबंधित एक सवाल पूछा- इनमें से किस एक्ट्रेस का नाम, एक फूल का नाम भी है? ऑप्शन्स. a.करिश्मा, b.जूही, c.करीना, d.जया. इनमें से सही जवाब था जूही, जो कि एक फूल का नाम भी होता है। जूही चावला ने केबीसी द्वारा पूछे गए इस सवाल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

इससे पहले जूही ने एयरपोर्ट से अपना वीडियो शेयर किया था जहां काफी भीड़ थी। वीडियो शेयर करते हुए जूही ने लिखा था, ‘एयरपोर्ट और सरकारी अथॉरिटी से गुजारिश है कि वह जल्द से जल्द एयरपोर्ट हेल्थ क्लीयरेंस पर अधिकारियों की तैनाती करें। कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे हैं। फ्लाइट के बाद फ्लाइट के बाद फ्लाइट आ रही हैं, शर्मनाक राज्य।’ 

जूही की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ‘एक लड़की तो देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। फिल्म में जूही के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और सोनम कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु टेक समिट 2020 का किया शुभारंभ, डिजिटल इंडिया अभियान की तारीफ की बताया गेमचेंजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 19 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंगलुरु टेक समिट 2020 (बीटीएस 2020) का शुभारंभ किया।  इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने 5 साल पहले डिजिटल इंडिया लॉन्च किया था. आज, मुझे यह कहते हुए खुशी हो […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'