मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 09 मई 2024। उज्जैन मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका और फिर नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सैम पित्रोदा पर हमला बोला। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं। चुनाव का समय चल रहा है और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिल रहा है, इसलिए वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं, जिससे उनके चरित्र उजागर हो रहे हैं। इस चुनाव में देश की जनता सैम पित्रोदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को अच्छे से जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह देश की संप्रभुता पर गहरी चोट कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें, सैम पित्रोदा ने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था, “उत्तर भारत के लोग गोरे जैसे, पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे, दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं।” पित्रोदा के बयान पर बुधवार को काफी विवाद हुआ जिसके बाद पार्टी ने पहले उनसे किनारा कर लिया और फिर पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 09 मई 2024। पश्चिम बंगाल भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ित योग्य उम्मीदवारों को कानूनी मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लॉन्च कर दी है। बीते दिनों पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान पार्टी की बंगाल ईकाई को घोटाले के पीड़ितों […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक