युजवेंद्र चहल के सबसे महंगे बॉलिंग स्पेल पर महेंद्र सिंह धोनी बोले थे- चार का कोटा खत्म कर और चिल कर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 2017 में सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद भी वह लीडर के तौर पर ही खेलते नजर आते थे। 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली नए कप्तान बने थे, लेकिन वह खुद हमेशा कहते रहते थे कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर युजवेंद्र चहल ने एक किस्सा सुनाया, जो दर्शाता है कि क्यों धोनी दुनिया के बेस्ट कप्तानों में शामिल किए जाते हैं। चहल ने जब अपने करियर का सबसे महंगा टी20 बॉलिंग स्पेल फेंका था, तो धोनी ने उनसे आकर जो कहा था, वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आर अश्विन के साथ बातचीत के दौरान चहल ने यह पूरा किस्सा सुनाया।

‘डीआरएस विद ऐश’ में चहल ने कहा, ‘माही भाई ने मुझसे कहा कि मैं राउंड द विकेट गेंदबाजी करूं और मैंने ऐसा किया और मुझे छक्का पड़ गया। फिर माही भाई मेरे पास आए, तो मैंने उनसे कहा- ‘हां, माही भाई अब क्या करना है?’ उन्होंने मुझसे कहा कुछ नहीं मैं तो वैसे ही आ गया तेरे पास। मुझे पता है यह तुम्हारा दिन नहीं है। तुम पूरी कोशिश कर रहे हो, लेकिन हो नहीं पा रहा है। ज्यादा सोचना नहीं, अपने चार का कोटा खत्म कर और चिल मार।’

उस मैच में चहल ने चार ओवर में बिना विकेट लिए 16 के इकॉनमी रेट से 64 रन लुटा डाले थे। हेंड्रिक क्लासेन और जेपी डुमिनी ने मिलकर चहल की गेंदों पर खूब रन बटोरे थे। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए थे, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में ही चार विकेट पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया था। धोनी ने उस मैच में 28 गेंद पर नॉटआउट 52 रनों की पारी खेली थी, जबकि मनीष पांडे ने 79 रनों का योगदान दिया था।

Leave a Reply

Next Post

ऋतिक रोशन ने अपनी माँ पिंकी रोशन को फिर किया मोटीवेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 फरवरी 2022। फिटनेस फ्रिक और सुपरस्टार ऋतिक रोशन हर बार अपने फैंस और फ़ॉलोवर्स को फिटनेस के प्रति मोटीवेट करते आये है और इस सूची में अब उनकी माँ पिंकी रोशन का नाम भी शामिल हो गया है।  हाल ही में ऋतिक ने अपनी माँ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप