मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे; 13 लोगों की मौत और 90+ घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 दिसंबर 2025। मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 98 लोगों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। गवर्नर सोलोमन जारा को भी पीड़ित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और सरकार इसे रणनीतिक अहमियत के नजरिए से और विकसित कर रही है।

गवर्नर का बयान- 60 से अधिक घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति शिनबाम के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने बताया कि रेल हादसे का शिकार हुए 60 से अधिक यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया
गवर्नर सोलोमन ने एक्स हैंडल पर जारी बयान में लिखा, 11 लोगों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। 22 घायलों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 29 घायल यात्रियों को माटियास रोमेरो के IMSS ज़ोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया। पांच अन्य घायलों को सलीना क्रूज जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

हादसे के तत्काल बाद क्या जानकारी मिली?

दुर्घटना के तत्काल बाद गवर्नर ने बयान जारी किया। निजांडा के पास हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में 250 लोग सवार थे। 139 यात्री सुरक्षित हैं। जान गंवाने वाले 13 मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए गवर्नर ने कहा, सरकार हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने कहा- सरकार के शीर्ष अधिकारी पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे

इसके अलावा राष्ट्रपति शिनबाम ने कहा, नौसेना सचिवालय से मिली सूचना के मुताबिक अंतरमहासागरीय रेल दुर्घटना में 13 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा, ‘नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय के उप सचिव को घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्देश दिया गया है।

2023 में शुरु हुई थी यह रेल सेवा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जो रेल हादसे का शिकार हुई है, इसका संचालन प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच किया जाता है। साल 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति ओब्राडोर ने इस रेल सेवा की शुरुआत की थी। सरकार के मुताबिक यह रेल सेवा दक्षिणी मेक्सिको में रेल यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गई। प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच स्थित संकरे भूभाग पर रेलवे ट्रैक बिछाए गए। बता दें कि सरकार तेहुआंटेपेक (Tehuantepec) में बुनियादी ढांचे का विकास करने की दिशा में सरकार व्यापक प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन, भारतमाला प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण घोटाले में छापामारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 29 दिसंबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापामारी की है। यह कार्रवाई रायपुर से विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) तक भारतमाला परियोजना के तहत आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप