नए लुक के साथ अक्षय कुमार ने किया ‘BACHCHAN PANDEY’ की रिलीज़ डेट का एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नए खतरनाक लुक के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कर दिया है अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’(Bachchan Pandey) की रिलीज़ का एलान। अगले साल 26 जनवरी के मौके पर अक्षय कुमार अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को रिलीज़ करने जा रहे हैं। ये तो सब जानते हैं कि, अक्षय कुमार इनदिनों एक साथ अपने कई प्रोजेक्टस को निपटाने में बिज़ी हैं। फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अक्षय ‘बच्चन पांडे’ की टीम के साथ राजस्थान के जैसलमेंर पहुंचे थे। फिल्म के कई अहम दृश्यों को इन दिनों जैसलमेर में फिल्माया जा रहा है।

इसी बीच, अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज़ डेट 26 जनवरी 2022 कन्फर्म की है। फिल्म को थियेटर में रिलीज़ किया जाएगा। पोस्ट में अक्षय ने लिखा है ‘इसकी एक झलक ही काफी है। बच्चन पांडे रिलीज़ हो रही है 26 जनवरी 2022 को।’ वहीं बात करें अक्षय के गैंगस्टर लुक की तो, तस्वीर में अक्षय ब्राउन कलर की शर्ट पहने, सफेद दाढ़ी बढ़ाए, दिख रहे हैं। अपने गले में उन्होने मोटी चेन पहनी हुई है जबकि सिर पर भी उन्होनें बैंड की तरह एक कपड़ा बांधा हुआ है। हांलाकि अक्षय के इस लुक को सबसे ज्यादा डेंज़रेस बना रही है उनकी एक नीली आंख।

आपको बता दें, कि फिल्म में अक्षय कुमार के अपोज़िट कृति सेनन लीड रोल में हैं। जबकि अरशद वारसी, और जैकलीन फर्नांडिस भी फिल्म में अहम रोल में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन ‘हाउसफुल 4’ फेम डायरेक्टर फरहाद सामीजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के हक में फैसला लेने से बच रही केंद्र सरकार- मोहम्मद असलम

शेयर करेकेंद्र सरकार किसानों को कारपोरेट घरानों की दया पर कृषि कार्य करने के लिए मजबूर करना चाहती है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       रायपुर 23 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि किसानों को लेकर केन्द्र सरकार अडिय़ल रवैया अपना रही है। किसानों की तीनों कानून वापस लेने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप