बलौदाबाजार के एसपी ने दी कांस्टेबल को गाली: ऑडियो वायरल होने पर हुआ ट्रांसफर, जांजगीर चांपा भेजा गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 04 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने शुक्रवार को 7 आईपीएस अधिकारियों और एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जिसमें बलौदाबाजार जिले के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का नाम भी शामिल है। एलेसेला को अब 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा भेजा गया है। एलेसेला के तबादले का आदेश उनका एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद आया है। जिसमें वह कांस्टेबल को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जाओ आईजी के पास जाओ, उसके बाप के पास जाओ, या भूपेश बघेल के पास जाओ मुझे फर्क नहीं पड़ता। मामला कांस्टेबल के मकान आवंटन से जुड़ा है।

दरअसल, जिले में पदस्थ कांस्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन को सरकारी क्वार्टर आवंटित हुआ था। बलौदाबाजार में उसी क्वार्टर में वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। इस बीच जनवरी 2021 में उसे क्वार्टर खाली करने का नोटिस जारी हुआ हो गया। इसी वजह से कांस्टेबल ने कई बार एसपी से उस क्वार्टर को खाली नहीं करवाने की मांग की थी। इसी कड़ी में वह फिर से एसपी के पास पहुंचा था। उसी दौरान का यह ऑडियो बताया जा रहा है।

ऑडियो में गाली देते सुनाई दे रहे एसपी

ऑडियो में कांस्टेबल कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि साहब मकान खाली नहीं कराईए। इसी को लेकर पत्नी से विवाद भी हो रहा है। इस पर एसपी उससे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि पत्नी से विवाद हो रहा है तो छोड़ दो परिवार, तुम इतनी ऊंची आवाज में कैसे मुझसे बात कर सकते हो। तुम्हारी क्या औकात है। इतना ही नहीं ऑडियो में एसपी ये कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि जाओ आईजी से बताओ, उसके बाप से बताओ या भूपेश बघेल से मुझे फर्क नहीं पड़ता। ऑडियो में एसपी गाली देते भी सुनाई दे रहे हैं।

अब ऑडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल ने कहा है कि मैं नियम कानून से बंधा हुआ हूं, कुछ कह नहीं सकता। मगर इस ऑडियो में आवाज मेरी है। वह कहता है कि सामने वाला शख्स एसपी ही होंगे। उसने बताया कि मामला मकान आवंटन से ही जुड़ा है। मेरी ड्यूटी बार-बार एक जगह से दूसरी जगह लग रही थी। ऊपर से मकान खाली करने को लेकर भी घर पर विवाद था।

वहीं जब दैनिक भास्कर ने इंदिरा कल्याण एलेसेला से बात करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो सकी। हां जब उनसे वॉट्सऐप पर इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना जवाब दिया कि यह जुलाई का मामला है। ब्रम्हानंद​​​​​​​ देवागंन फिलहाल जिले के लाहौद पुलिस एकेडमी में पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Next Post

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर पैसा वसूल फिल्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 दिसम्बर 2021 । काफी लंबे समय बाद एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं, इस शुक्रवार 3 दिसंबर को रिलीज हुई। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के 22 से ज्यादा सिनेमाघरों में एक साथ ही रिलीज हुई है। और सभी सभी सिनेमाघरों में इसे दर्शकों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप