शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर अरबाज ने उठाए सवाल, कहा- शायद लोगों को वह दिखावटी लगे होंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 27 फरवरी 2023। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर अरबाज खान ने हाल ही में अपने नए टॉक शो ‘द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान’ को शुरू किया है। इस शो में वह फिल्मी सितारों से बातचीत करते हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में नए-नए खुलासे करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने कहा कि इस शो को अमिताभ बच्चन और सलमान खान ज्यादा अच्छे से होस्ट कर सकते हैं। जबकि अरबाज ने शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे पर वह नाइसनेस और नेचुरलिज्म नहीं ला सकते हैं। 

सलमान और अमिताभ की तारीफ की
अरबाज खान के इस शो में कई बॉलीवुड सितारे नजर आ चुके हैं, जिनमें हेलन और जावेद अख्तर भी शामिल हैं। शो में अरबाज ने इन सितारों से जो भी पूछा उसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो होस्टिंग को लेकर शाहरुख खान के बारे में कुछ बात की है। अरबाज ने कहा, सलमान खान ने दस का दम से बाउंस किया और अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति को शानदार तरीके से होस्ट करते हैं। यहां तक कि इन टेलीविजन रियलिटी शो के बाद उनका फिल्मी करियर भी फिर से रिवाइव्ड हो गया, लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर पाए।

शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर उठाए सवाल
अरबाज खान ने दावा किया कि होस्टिंग में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन की बराबरी नहीं कर पाए। बता दें कि केबीसी का एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन उस शो को ज्यादा टीआरपी  नहीं मिली थी। वहीं जब-जब अमिताभ बच्चन ने शो होस्ट किया तब-तब शो खूब पसंद किया गया है। अरबाज खान ने कहा, ‘मुझे लगता है वो टीवी पर वैसी नाइसनेस और नेचुरलिज्म नहीं दिखा पाए। लोगों को शायद वह फेक और दिखावटी लगे होंगे। बात यह है कि आप टीवी पर फेक नहीं हो सकते, या तो फिर आपको अमिताभ बच्चन की तरह ज्यादा स्मार्ट होना पड़ेगा’। 

कम हो गई थी केबीसी की टीआरपी
अरबाज ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन अपनी ऑडियन्स को जानते हैं और समझते हैं, लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर सके’। बता दें कि जब शाहरुख खान ने केबीसी को होस्ट करना शुरू किया था, तब कई लोगों ने इस शो को देखना छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Next Post

गांगुली बोले- राहुल भारत में रन नहीं बनाएंगे तो आलोचना होगी, मौजूदा कंगारू टीम को सबसे कमजोर बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि केएल राहुल को आलोचना से बचने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गांगुली ने कहा कि अगर वह भारत में रन नहीं बनाएंगे तो उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी