कवासी लखमा की जमानत सत्य की जीत – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 फरवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कवासी लखमा को अंततः सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलना स्वागत योग्य है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर सत्य की जीत हुई है और यह साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कवासी लखमा को भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने षडयंत्र पूर्वक कथित शराब घोटाले में फसाया था। एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को जेल में बंद राजनीतिक विद्वेष के कारण किया गया था, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है। कांग्रेस पार्टी अदालत के फैसले का स्वागत करती है। पूरा भरोसा है जब इस मामले का अंतिम फैसला आएगा वे बाईज्जत बरी भी होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा की केन्द्र सरकार और ईडी के साथ मिलीभगत करके इस शराब घोटाले की पटकथा लिखा था। जैसे ही भाजपा की राज्य में सरकार आयी ईओडब्लू के माध्यम से इस पटकथा को आगे बढ़ाया गया। शराब घोटाले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ईओडब्ल्यू कांग्रेस को बदनाम करने के लिये इस प्रकार की कवायद कर रही है। वास्तव में ईओेडब्लू में साहस है वर्तमान सरकार ने जो शराब नीति में परिवर्तन किया है। जिससे सरकार सीधे शराब निर्माताओं कंपनियों से शराब खरीदी करेगी। इस मामले की जांच करे, कि कमीशन का पैसा कहां जाएगा?

Leave a Reply

Next Post

यूपी में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर बैन! अब मौत होने पर चलेगा हत्या का मुकदमा, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश में अब चीनी मांझे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे प्रदेश भर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर इसकी […]

You May Like

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला