“उत्पीड़न जारी रहेगा”: संजय सिंह के कुश्ती संघ का चुनाव जीतते ही छलका विनेश फोगाट का दर्द

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह की जीत के बाद  विरोध-प्रदर्शन करने वाले पहलवानों में शामिल विनेश फोगाट कैमरे के सामने ही रो पड़ीं. विनेश फोगाट उन पहलवानों में से एक हैं, जो यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती फेरेशन के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. विनेश फोगाट संजय सिंह की जीत पर विरोध जताते हुए कैमरे के सामने रो पड़ीं, जब कि साक्षी मलिक ने अपने कुश्ती के जूते टेबल पर रखकर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

कैमरे के सामने रो पड़े पहलवान

विरोध प्रदर्शन करने वालों में साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवान शामिल रहे. फेडरेशन के चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद इन पहलवानों ने मीडिया को संबोधित किया और वे लोग कैमरे के सामने ही रो पड़े. बता दें कि 12 सालों तक भारतीय कुश्ती महासंघ का नेतृत्व करने वाले बृज भूषण शरण सिंह को इस साल की शुरुआत में पद छोड़ना पड़ा, जिसके बाद एक बार फिर से चुनाव कराए गए. बीजेपी सांसद के सहयोगी संजय सिंह ने कल चुनाव जीतकर शीर्ष पद पर उनकी जगह ली. 

अब भी न्याय की आस है-विनेश फोगाट

विनेश फोगट ने कहा, “अब जब संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का प्रमुख चुना गया है, तो महिला पहलवान उत्पीड़न का सामना करती रहेंगी. वहीं साक्षी मलिक ने भी कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली विनेश फोगट ने कहा कि उनके पास कोई क्लू नहीं है कि देश में न्याय कैसे पाया जाए. विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत के दौरा नकहा, “बहुत कम उम्मीद है लेकिन हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. यह दुखद है कि कुश्ती का भविष्य अंधकार में है. हम अपना दुख किसे बताएं… हम अभी भी लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रियाज गांगजी ऑफ लिबास स्टोर्स ने भारत में पहली बार जापानी सिल्क साड़ी कलेक्शन का अनावरण किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 24 दिसंबर 2023। एक ऐतिहासिक सहयोग में, रियाज और रेश्मा गांगजी ने लिबास स्टोर्स के साथ जापानी डिजाइनर्स से मिलकर हैंडक्राफ्टेड प्योर सिल्क साड़ी और स्टोल का एक अनूठा लाइन पेश किया है।साड़ी को क्योटो सिटी के कला कर्मियों द्वारा मुस्तैदी से बनाया गया था, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग