मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 56 जिलों में 204 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का किया लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 29 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो प्रदेश और देश भी आत्मनिर्भर होगा। ग्राम पंचायतों के आत्मनिर्भर बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी नौजवान और महिला अपने को बेरोजगार नहीं मान सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं  आर्थिक स्वावलंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को भी साकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 56 जिलों में 204 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 2095 किलोमीटर लंबे 748 मार्गों का शिलान्यास किया।

उन्होंने पंचायती राज विभाग के माध्यम से 647 करोड़ की लागत से बनने वाली दो हजार किलोमीटर लंबी 1825 सड़कों का लोकार्पण भी किया।। मुख्यमंत्री ने कहा कि  पीएमजीएसवाई को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी  ने 2001 में शुरू किया था। इससे साफ है कि आजादी के पांच दशक तक भारत की ग्रामीण व्यवस्था सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया जबकि सड़क गांव के विकास की प्रक्रिया के सबसे बड़े और सशक्त माध्यम हैं।

पंचायतें स्वावलंबी होंगी तो गांव का हर व्यक्ति होगा स्वावलंबी

मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे केवल सरकार के पैसे पर ही निर्भर ना रहें, बल्कि अपनी पंचायत की आय बढ़ाने की चिंता करें। कहा कि यदि पंचायतें स्वावलंबी बनेंगी तभी गांव का हर व्यक्ति स्वावलंबी बन सकता है।

पैसे का सदुपयोग हो तो रोजगार और विकास बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को जिस उद्देश्य के साथ पैसा दिया जाता है यदि संस्थाएं उसका सदुपयोग करे तो विकास और रोजगार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

‘कुछ ऐसा करें जिसे कह सकें कि ये मेरे कार्यकाल का है’

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कुछ कार्य ऐसा करिए, जिसे आप कह सकें कि यह मेरे कार्यकाल का है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने गांव में आपने कुछ ना कुछ दे दिया। उन्होंने कहा कि गांव के अंदर बेहतर कनेक्टिविटी देनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कपिल शर्मा ने किसानों के सपोर्ट में किया ट्वीट, यूजर ने किया ट्रोल- राजनीति मत कर, कॉमेडी कर चुप-चाप, कपिल का यूजर को करारा जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कपिल शर्मा ने किसानों के सपोर्ट में एक ट्वीट किया जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कपिल ने भी उस यूजर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, कपिल ने ट्वीट किया, ‘किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण