नीरज चोपड़ा का वो गोल्डन थ्रो जिसने उन्हें बनाया वर्ल्ड चैम्पियन, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बुडापेस्ट 28 अगस्त 2023। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। नीरज ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बुडापेस्ट में आधी रात को स्वर्ण पदक जीता और देशवासियों को उनसे यही उम्मीद थी। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग नीरज को देखने के लिए रात में भी जगे हुए थे। नीरज ने पदक जीतने के बाद इन सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। वहीं, कई लोगों को अगले दिन सुबह यह खबर मिली और उनके दिन की स्वर्णिम शुरुआत हुई। यहां हम नीरज का वह थ्रो दिखा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 88.17 मीटर की दूरी हासिल की और विश्व विजेता बने। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

90 मीटर का आंकड़ा छूना चाहते हैं नीरज
बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद नीरज थोड़े निराश लग रहे थे। उन्होंने कहा “मैं आज रात 90 मीटर से अधिक थ्रो करना चाहता था। लेकिन इसके लिए सब कुछ मेरे पक्ष में होना जरूरी है। मैं आज शाम सब कुछ एक साथ सही नहीं कर सका। शायद अगली बार ऐसा कर पाऊं। दूसरे राउंड के बाद, मैं खुद को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहा था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे बेहतर थ्रो मिल सकता है। लेकिन तकनीक और गति पर बहुत दबाव है। हमें क्वालिफाइंग राउंड में बहुत जोर लगाना होता है। क्वालिफाइंग राउंड के बाद रिकवरी के लिए केवल एक ही दिन था, इसलिए यह भी एक बड़ा कारक था। मैं आखिरी थ्रो तक खुद को आगे बढ़ाने और बेहतर थ्रो करने की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ता हूं।

किशोर और मनु पदक से चूके
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना ने भी भाग लिया। किशोर जेना 84.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें और डीपी मनु 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में 2022 में रजत पदक हासिल करने वाले नीरज का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक था। इससे पहले, अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं की लंबी कूद के लिए 2003 विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल को जमीन नहीं देने का ऐलान, ग्रामीणों ने की बैठक, दर्जन भर गांवों के लोग हुए शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 28 अगस्त 2023। मंडी प्रंगाण उरबा में कोयला प्रभावित पेलमा सेक्टर 1 के प्रभावित ग्रामीणों द्वारा बैठक किया गया। एसईसीएल क्षेत्र पेलमा, उरबा, हिंझर, लालपुर सड़क, लालपुर खार, जरहीडीह, मडवाडुमर, सक्ता, मिलुपारा के लोग बैठक मे सामिल हुए और एस.ई.सी.एल, के द्वारा एम.डी.ओ. मोड मे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान