7 महीने बाद देश में टूटा कोरोना संक्रमण मामलों का रिकाॅर्ड, पिछले 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित मरीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023।  भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,309 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी थी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। देश में इससे पहले 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए थे। ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। 

इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'देश अब रुकने वाला नहीं हैं', साल के आखिरी दिन की 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। आज साल का आखिरी रविवार है और कुछ घंटों के बाद साल 2023 खत्म होने वाला है। रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन अपने रिडियो कार्यक्रम मन की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले