‘भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस

शेयर करे

भाजपा सेना के पराक्रम का राजनैतिकरण कर मजाक बना रही है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 मई 2025। भाजपा के द्वारा घर-घर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है। एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं सिर्फ अपने पति के द्वारा दिए सिंदूर को ही लगाती है तथा एक महिला स्वयं भी सिंदूर खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है। भाजपा के सिंदूर बांटने के कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस भाजपा के इस आचरण का विरोध करती है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस के माध्यम से भाजपा के इस अभियान का विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी जी आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षो से आपकी राह देख रही, बुढ़ापे में ही सही जाइये उनकी मांग सजाइये, सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत बनाइये। भाजपा के इस स्तरहीन कार्यक्रम को बंद किया जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके सेना के पराक्रम का मजाक बना रही है। देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तब पूरे देश ने समवेत स्वर से सेनाओं के पराक्रम की सराहना किया, देश एकजुटता से इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा के चलते मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का राजनैतिकरण कर दिया। प्रधानमंत्री जब कहते है उनकी रगो में नये दौड़ रहा तब देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री के आचरण से आहत हुआ है। अब भारतीय जनता पार्टी सिंदूर बांटने का कार्यक्रम चलाकर देश की महिलाओं का अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन शील्ड: पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में आज फिर मॉक ड्रिल, हवाई हमलों से बचने का होगा अभ्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2025। पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ हरियाणा तथा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में फिर से शनिवार को मॉक ड्रिल होगी। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली इस ड्रिल में हवाई हमलों से […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला