मणिपुर सरकार को घुटनों पर लाने की कोशिश, कुकी प्रदर्शनकारियों ने राज्य की लाइफलाइन पर लगाया अवरोध

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 11 जून 2023। मणिपुर में चल रहे हिंसा के ताजा मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद कुकी समुदाय ने नेशनल हाइवे के कुछ हिस्सों को ब्लॉक कर दिया। ताजा हिंसा की घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल भी हुए हैं। हालांकि, अपराधी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिट (सीओटीयू) की सदय हिल्स कमेटी ने कांगपोक्पी जिले में नेशनल हाइवे 2 के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से को फिर से अवरुद्ध कर दिया है। आदिवासी संगठन ने दावा किया है कि सेना की वर्दी में कुछ बंदूकधारियों ने कांगपोक्पी और इंफाल जिले को जोड़ने वाली सीमा पर कुकी बहुल गांव खोकेन पर हमला किया। 

सीओटीयू के प्रवक्ता रेव के सितहो ने कहा- ‘खोकेन गांव में हुए हमले के बाद आर्थिक नाकाबंदी को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया। यह फिलहाल अनिश्चित समय तक रहेगा।’ 

अमित शाह ने की थी नाकाबंदी हटाने की मांग
गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर नाकाबंदी हटाने की अपील की थी, जिसके बाद सीओटीयू ने 5 जून से सात दिनों के लिए नाकाबंदी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था। कुकी समूह ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि केवल आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा संबंधी चीजों की आपूर्ति के लिए सुबह 10 से दोपहर के दो बजे तक केंद्रीय बलों के एस्कॉर्ट के साथ हाइवे पर यातायात की अनुमति दी गई है। 

तीन मई से शुरू हुए मणिपुर हिंसा में अबतक 105 लोग मारे गए और 300 के करीब घायल हुए हैं। लगभग 40,000 लोगों को हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

जापान के राजदूत ने पत्नी के साथ पुणे में उठाया मिसल पाव का लुत्फ, पीएम मोदी ने की सराहना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2023। जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी द्वारा शेयर की गई एक वीडियो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, सुजुकी पुणे में अपनी पत्नी के साथ भारतीय खान-पान का आनंद ले रहे हैं। हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप