सजा पर घमासान: शर्मा ने दिग्विजय को बताया राजनीतिक गुंडा, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- अविश्वसनीय नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 28 मार्च 2022। इंदौर की एक कोर्ट ने हाल ही में 11 साल पहले के एक मामले में दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा सुनाई है। इस पर मध्य प्रदेश के नेताओं में घमासान मचा हुआ है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को जो सजा मिली है, वह गुंडो को मिलती है। जिस मामले में सजा हुई है, उसे गुंडागर्दी कहते हैं। वहीं, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को अविश्वसनीय व्यक्ति कहा है।  

इंदौर की एक कोर्ट ने शनिवार को एक साल की सजा सुनाई है। मामला 2011 का है। दिग्विजय सिंह उज्जैन आए तो उन्हें काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जयसिंह दरबार, मुकेश भाटी, असलम लाला, महेश परमार, अनंत नारायण मीणा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। उज्जैन के भाजयुमो नेता जयंत राव ने केस दर्ज करवाया था। दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर प्राणघातक हमले के आरोप थे। इस मामले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय आज से नहीं, हमेशा से देश, क्रांतिकारियों, सेना और धर्म पर सवाल खड़े करते रहे हैं। वे देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होते हैं। जो सजा उन्हें मिली है, आम तौर पर गुंडो को गुंडागर्दी के लिए मिलती है। अदालत का यह आदेश देश और प्रदेश की जनता के लिए एक संदेश है कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक अपराधी है। 

सजा के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 11 साल पुराने मामले में मेरा नाम एफआईआर में नहीं था। राजनीतिक दबाव में जोड़ा गया। मैं अहिंसा वादी व्यक्ति हूं। हिंसक गतिविधियों का सदैव विरोध करता रहा हूँ। मैं न भाजपा और न संघ से डरा हूं और न कभी डरूंगा, चाहे कितने ही झूठे प्रकरण बना दें और कितनी ही सजा दे दी जाए। सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि हमें झूठा फंसाया जा रहा है। पूरी दुनिया ने आपको डंडा लेकर दौड़ते देखा था। सजा हुई तो खुदा याद आया। जब सजा हो जाए तो न्याय पालिका पर भरोसा नहीं रहता, नतीजे आ जाए तो चुनाव आयोग, ईवीएम पर भरोसा नहीं रहता, वैक्सीन आ जाए तो उस पर भरोसा नहीं रहता, सेना पर भरोसा नहीं है, यह अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। ऐसे अविश्वनीय व्यक्ति कब क्या कह दें, कोई भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

नूर अली अंसारी की फिल्म "गेम ऑफ द माइंड" के गीत की रिकॉर्डिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 28 मार्च 2022। लेखक निर्देशक निर्माता नूर अली अंसारी की हिंदी फिल्म “गेम ऑफ द माइंड” के एक गीत की रिकॉर्डिंग मुम्बई में अल्का याग्निक के स्टूडियो में की गई। इस अवसर पर प्रोड्यूसर डायरेक्टर नूर अली अन्सारी, मशहूर अभिनेता आदी ईरानी के साथ इसकी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप