राम चरण की ‘पेड्डी’ में रहमान–मोहित चौहान का धमाकेदार मेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई 04 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा में एक बार फिर म्यूज़िक का महा संगम देखने को मिल सकता है। सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर अब चर्चा उसके म्यूज़िक की हो रही है। दरअसल, राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ए.आर. रहमान, मोहित चौहान और डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना एक साथ नज़र आ रहे हैं। कैप्शन था – “व्हाट्स कुकिंग गाइज?” यानी “क्या पक रहा है दोस्तों?”

फैंस का मानना है कि रहमान और मोहित चौहान मिलकर फिल्म के लिए कोई खास गीत या थीम तैयार कर रहे हैं। रहमान पहले से ही फिल्म के म्यूज़िक कंपोज़र हैं, जबकि चौहान की मौजूदगी ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘उप्पेना’ फेम बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही ‘पेड्डी’ एक रस्टिक इमोशनल ड्रामा बताई जा रही है। इसमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी और इसका संगीत अब से ही फैंस के दिलों में गूंजने लगा है।

Leave a Reply

Next Post

मधुरिमा तुली की सादगी में डेनिम लुक का कमाल

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग): मुंबई 04 नवंबर 2025। एक बार फिर अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने अपने फैशन सेंस से सभी को प्रभावित किया। अपने हालिया फ़ोटोशूट में उन्होंने क्लासिक डेनिम-ऑन-डेनिम लुक को नए अंदाज़ में पेश किया। हल्के वॉश वाले डेनिम जैकेट और जींस के साथ उन्होंने सफ़ेद टॉप […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज