भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे; दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

आगरा 15 दिसंबर 2024। आगरा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान शनिवार दोपहर को नुनिहाई में बवाल हो गया। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में एक-दूसरे पर टिप्पणी करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा और सीता नगर मंडल प्रभारी की मौजूदगी में दावेदारों और उनके समर्थकों ने एक दूसरे को दौड़ाकर डंडों से पीटा। आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दाैरान लोगों की भीड़ भी लग गई। नुनिहाई रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। केस दर्ज कराए गए हैं। शनिवार को नुनिहाई में शिव मंदिर में सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना पवार और सीता नगर मंडल की प्रभारी मौजूद थीं। ट्रांस यमुना काॅलोनी के भाजयुमो नेता पिंटू गुप्ता भी आए थे।
आरोप है कि मंदिर के मुख्य गेट पर उन्हें सचिन भदौरिया, सौरभ ठाकुर, गौरव शर्मा, धीरज तोमर, अंकित वर्मा, मिलन ठाकुर ने टिप्पणी की। इसके बाद हमला बोल दिया। उन्हें और उनके साथ आए लोगों को डंडों से पीटा। हमलावरों ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पिटाई लगाई। इस पर लोग जुट गए। उन्हें किसी तरह बचाया गया। वह थाने आ गए।

उधर, सचिन भदौरिया पक्ष के गौरव शर्मा ने पिंटू गुप्ता और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि वह समर्थकों के साथ मंडल अध्यक्ष की दावेदारी को आवेदन करने गए थे। वहां पर पिंटू गुप्ता ने बबलू यादव, हरजीत, ऋषि यादव, आशु पंडित, प्रवीन चौधरी सहित अन्य के साथ उन पर हमला बोल दिया। उन्हें और समर्थकों को कुल्हाड़ी, डंडों आदि से पीटा। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चुनाव के दौरान दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष से पिंटू गुप्ता घायल हैं, दूसरे पक्ष से गौरव शर्मा और दीपक घायल हैं। तीनों का मेडिकल कराया है। पिंटू गुप्ता की तहरीर पर 12 नामजद और 10 अज्ञात, जबकि गौरव शर्मा की तहरीर पर 7 नामजद और 10 अज्ञात के मारपीट और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

छह महीने से विवाद
सीता नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद को लेकर बड़ी दावेदारी हो रही है। ट्रांस यमुना के पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया में छह महीने से विवाद चल रहा है। दोनों खुद को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष होने का दावा करते हैं। पिंटू गुप्ता को पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने सीता नगर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था। जिसके एक महीने बाद महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलू पंडित ने सचिन भदौरिया को सीता नगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया। तब से दोनों में रार है।

Leave a Reply

Next Post

'एकलव्य की तरह सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही', केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम संविधान खोलते हैं, तो हम अंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप