राहुल गांधी बोले – सनी जोसेफ न्याय और प्रगति की लड़ाई में करेंगे नेतृत्व

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 मई 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की केरल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सनी जोसेफ को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह राज्य में न्याय की लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। केरल में कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई सप्ताह से चल रही अनिश्चितता को समाप्त करते हुए, पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश नेतृत्व में व्यापक बदलाव किया है। पार्टी ने सांसद के. सुधाकरन की जगह तीन बार के विधायक जोसेफ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बदलाव राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है, जहां कांग्रेस एक दशक के एलडीएफ शासन के बाद सत्ता में वापसी के लिए प्रयास कर रही है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अधिवक्ता सनी जोसेफ और केपीसीसी की नई टीम को बधाई। केरल में न्याय और प्रगति की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए आपको शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘के. सुधाकरन जी पर गर्व है – एक निडर योद्धा हैं जिनका नेतृत्व और सेवा कांग्रेस पार्टी और केरल के लोगों के लिए मजबूती प्रदान करने वाले रहे हैं।” सुधाकरन ने उन्हें केपीसीसी पद से हटाए जाने को लेकर असहमति व्यक्त की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने राज्य में महत्वपूर्ण चुनावों से पहले एक नया चेहरा लाने का फैसला किया था। केरल में पार्टी संगठन में समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास में सुधाकरन को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 मई 2025। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण