पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग के साथ की मारपीट, महिला आरक्षक सहित एसपी ने तीन को किया सस्पेंड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 06 जुलाई 2024। बिलासपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिव्यांग से मारपीट के मामले में एसपी ने महिला आरक्षक सहित तीन को सस्पेंड कर दिया है। पुरा मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मी सटोरियों को पकड़ने के लिए एक होटल पर छापमारी करने गए थे इसी दौरान उन्होंने वहां एक दिव्यांग होटल कर्मचारी से मारपीट की थी।

दरअसल, बेलगहना थाने में पदस्थ आरक्षक दामोदर सिंह, आरक्षक हेमंत चंद्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी ने 9 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सटोरियों को पकड़ने के लिए खोगसरा स्थित आमागोहन गांव मे बादल के होटल में दबिश देने गए। तीनों सिपाही अपनी पुलिसिया दबंगई दिखाते हुए होटल में घुसकर वहां के कर्मचारियों को बाहर करने लगे। इसी दौरान दिव्यांग कर्मचारी समसुद्दीन उनकी आवाज सुन नहीं पाया और बाहर नहीं निकला। जिसके बाद सिपाहियों ने समसुद्दीन के साथ मारपीट करते हुए उसे बाहर निकाला।

दिव्यांग से मारपीट करने से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घटना शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद आरक्षक दामोदर सिंह नव आरक्षक हेमंत चंद्राकर व महिला आरक्षक कोमल तिवारी को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

रांची में आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक शुरू, मोहन भागवत समेत अन्य दिग्गज भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 12 जुलाई 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को रांची में हुई। संघ के प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और सभी प्रांत प्रचारकों समेत समेत अन्य शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला