पिता के विरोध के बाद भी नहीं बदला रोहित का एक्टर बनने का सपना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 मई 2022। हर मां बाप का सपना होता है कि उनका बेटा वह बने जो वो चाहते हैं। लेकिन ऐसा होता बहुत कम है। बच्चों की अपनी दुनिया होती है ,उनके अपने सपने होते हैं और अपने सपनों के उड़ान को भरने के लिए कुछ भी करते हैं। रोहित राजावत  के पिता चतुर सिंह चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। उन्होंने कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में उनका एडमिशन भी करवा दिया। लेकिन रोहित को बनना था एक्टर तो कानपुर के ही एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला ले लिया। रोहित राजावत को तो एक्टर बनने का धुन सवार था। जब वह मुंबई के लिए घर से निकले तो पिता ने बड़े ही अनमने ढंग से उनको विदा किया। उनको यही लग रहा था कि अब तो बेटा उनके हाथ से गया। मुंबई आने के बाद रोहित को बतौर हीरो ‘प्यार में ऐसा होता है ‘ में जब काम करने का मौका मिला ,तो उनको लगा कि अब तो स्टार बन गए। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और नहीं चली तो रोहित के सपने बिखर गए। 

कुछ दिन एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद उन्होंने अपने आप को तैयार किया। फिर उन्होंने कोशिश की और उन्हें सोनी टीवी के धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ‘ ,एंड टीवी के शो ‘वाणी रानी ‘ ,कलर्स के दो शो ‘थपकी प्यार की ‘ और ‘वीरा ‘ में काम करने का मौका मिला।

इन सभी धारावाहिकों में उनके काम की तारीफ हुई और उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ गया। अब रोहित राजावत एक्टर के साथ साथ प्रोड्यूसर भी बन गए है। ओटीटी प्लेटफार्म जेमप्लेक्स का उनकी वेब सीरीज ‘ निशाचर ‘ रिलीज हुई है। यह एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है,जिसमे लखनऊ के आस पास की कहानी दिखाई गई है। यह खौफनाक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है। इस शो के निर्माता भी खुद रोहित राजावत हैं। वह कहते है, ” निर्माता बनने के बारे में मैंने नहीं सोचा था लेकिन इसका शो का कंटेंट इतना अच्छा लगा कि इसे किसी और के हाथ में देना नहीं चाह रहा था।

Leave a Reply

Next Post

हेलेन एक दशक बाद कर रहीं है स्क्रीन्स पर वापसी

शेयर करेवेटेरन एक्ट्रेस हेलेन ‘ब्राउन’ के साथ जबरदस्त वापसी करने के लिए हैं तैयार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 11 मई 2022। वेटेरन एक्ट्रेस हेलेन अभिनय देव की ब्राउन के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें हेलेन को आखिरी बार स्क्रीन्स पर मधुर भंडारकर की […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक