नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा-जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 नवंबर 2021। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा। इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।  

मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है। 

इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। बताया है कि मंगलवार दोपहर में डीआरएम डिमी गर्ग ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जीआरपी प्रभारी विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि संवेदनशील मामले को देखते शाम को सभी ट्रेनों में चेकिंग कराई गई है। वहीं, प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय कोरोना वैक्सीन का दुनिया ने माना लोहा, 96 देशों ने दी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को मान्यता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2021। कोरोना के खिलाफ भारतीय हथियारों का लोहा धीरे-धीरे दुनिया के तमाम देश मामने लगे हैं। भारत में बनी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को अब तक दुनिया के 96 देश मान्यता दे चुके हैं। इन दोनों टीकों को विश्व स्थास्थ्य संगठन ने आपातकालीन […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र