पीएम मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए भाजपा सांसद आज नई दिल्ली में करेंगे सम्मानित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 सितंबर 2025। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी बताया है कि भाजपा सांसदों की कार्यशाला बैठक में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की योजना है। बता दें कि नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है।

सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान
सूत्रों ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी योजना तो जीएसटी में सुधार होने से कई दिन पहले ही बन गई थी, लेकिन अब मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी स्लैब की घोषणा के लिए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किए जाने की संभावना है। 

सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा
बता दें कि जीएसटी में हुए सुधार से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को उम्मीद है कि इस कदम से उन्हें नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों में बढ़त मिलेगी। दो दिनों तक चलने वाली यह कार्यशाला में कई सत्रों का आयोजित की जाएगी। इन सत्रों में पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा, और सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी।

पीएम मोदी के आवास पर 8 सितंबर को प्रस्तावित राजग सांसदों का रात्रिभोज रद्द 
पंजाब और देश के अन्य इलाकों में बाढ़ से तबाही को देखते हुए 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों के लिए आयोजित होने वाले रात्रिभोज रद्द कर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तरफ से सांसदों को शनिवार को दिया जाने वाला रात्रिभोज रद्द कर दिया गया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर राजग सांसदों का रात्रिभोज उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले होना था। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी प्रभावित राज्यों की स्थिति पर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर, बाढ़ से लोग बेहाल... कई जिलों में हालात बिगड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 07 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना व अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अलीगढ़, बरेली, हाथरस, मथुरा व अन्य कई जिलों में पानी आबादी में घुस गया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान